गांव जगदीशपुर निवासी करण सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत पत्र दिया। बताया कि वह शामली रेलवे स्टेशन पर टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं। छह अगस्त को कुछ रेल कर्मचारी उसके घर में घुस गए और गाली गलौज की। पुत्र को धमकी देकर कहा कि यदि उच्चाधिकारियों से की शिकायत तीन दिन में वापस नहीं ली, तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थानाभवन थाने पर आरोपी रेल कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। करण सिंह ने आरोपियों से अपनी व अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
महिला से बदनियती का आरोपी जेठ गिरफ्तार
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी महिला ने अपने जेठ पर बदनियती से दबोचने का आरोप लगाकर मंगलवार को तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जेठ कमल को बुधवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसको न्यायालय में पेश कर दिया गया।