फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जंजीर से बांधकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी महिला का निकाह 19 वर्ष पूर्व कैराना क्षेत्र के बरनावा गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद महिला का पति उसे उत्तराखंड के हरिद्वार में अपने साथ ले गया। आरोप है कि वहां पति उसे जंजीर में बांधकर पिटाई करने लगा। आरोप है कि उसका पति मायके से पैसे मंगाने की मांग करने लगा। सोमवार को सूचना पर महिला के मायके वाले उसे अपने साथ कांधला ले आए। आरोप है कि मंगलवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग उनके यहां पहुंचे और महिला को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। शोरशराबा होने पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें