कैराना। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूरा चंगी के पास एक संदिग्ध युवक को रोक कर तलाशी ली। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बोरे के अंदर से 12 किलो मादक पदार्थ डोडा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुंशाद निवासी गांव भूरा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी का चालान कर दिया।
तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
कैराना। क्षेत्र के मोहल्ला निवासी पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार सुबह चार बजे तीन युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले गए। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शाकिर, आसिक व मोसाहिद निवासी मोहल्ला आल दरमयान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।