दामाद ने ससुर को पीटा
थानाभवन (ब्यूरो)। मोहल्ला शाहविलायत निवासी आस मोहम्मद पुत्र शरीफ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को उसके घर आए दामाद शकील ने शराब के नशे में उसे पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी दामाद शकील पुत्र फेमूदीन निवासी इस्लामाबाद खतौली को गिरफ्तार कर लिया। उधर, दामाद शकील ने बताया कि उसकी सास जरीना बीमार है, जिसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि ससुर जरीना का उपचार नहीं कराता है। आरोपी ससुर ने अस्पताल में जाकर बीमार पत्नी के पांच हजार रुपये और दवाइयां चोरी कर लीं। वह तो सिर्फ अपनी सास का हाल जानने आया था।
मेडिकल रिपोर्ट में हड्डी टूटने की पुष्टि
थानाभवन (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी नूर मोहम्मद पुत्र वहीद ने गत दो सप्ताह पूर्व गांव निवासी राफा, नाजिम, मोशीन, वाजिम के खिलाफ खेत की डोल काटने को लेकर विवाद में मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मेडिकल रिपोर्ट में हड्डी टूटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट में धारा बढ़ाकर जांच शुरू कर दी है।