फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 पेटी अवैध शराब पकड़ी

Wed, 07 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान डीसीएम के अंदर चावल की भूसी के बोरों के नीचे छिपा कर   लाई जा रही हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के पव्वों की 190 पेटी पकड़ीं। पकड़ी गई शराब की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार रात यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पानीपत की ओर से आ रहे डीसीएम को रोक कर तलाशी ली तो उसके अंदर चावल की भूसी के बोरों के नीचे शराब की पेटियां छिपाई गई थीं।

पुलिस ने मौके से डीसीएम चालक प्रदीप उर्फ सोनू निवासी गांव बल्ला थाना असंध हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए डीसीएम चालक ने बताया कि वह शराब    को पानीपत से लेकर आया था।
विज्ञापन


यूपी में आने के बाद उसे एक फोन आता, जिसके बाद आगे का रास्ता     बताया जाता। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि डीसीएम के अंदर से 190 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं। डीसीएम चालक का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें