फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी बाबरी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी। स्कूल बस के चालक को नकाबपोश बदमाशों द्वारा गोली मारने के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी भी लगाई गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

सूरजमल पब्लिक स्कूल की बस के चालक सन्नी को कासमपुर भनेड़ा जट के बीच रास्ते में रोककर चार नकाबपोश बदमाशों ने हॉकी डंडों से पीटने के बाद सीने से सटा कर पिस्टल से गोली मार दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। पुलिस तब से मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, एसपी ने मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस सहित एसओजी और थाना पुलिस को लगाया है। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस जल्द ही घटना के खुलासे की मांग कर रही है। उधर, घटना के बाद से गांव भनेड़ा जट के अभिभावकों में भय है। मंगलवार को गांव से जाने वाले करीब आधा दर्जन छात्रों के परिजनों ने दहशत के चलते बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। उधर, सूरजमल पब्लिक स्कूल की प्रबंधन समिति के सदस्य भी दिल्ली से स्कूल बनत पहुंचे तथा घटना की जानकारी जुटाई। तत्पश्चात समिति के सदस्य बस चालक सन्नी पुत्र शोरण निवासी भनेड़ा जट का हाल चाल जानने के लिए पानीपत अस्पताल चले गए। उधर, घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें