फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद युवक पर फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में शुक्रवार रात दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने फायर झोंक दिया, जिसमें दूसरा युवक कंधे में गोली लगने पर घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल पंकज निवासी मोहल्ला रेलपार ने आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आरोपी उपेंद्र को नामजद किया गया। आरोप है कि शुक्रवार रात उपेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट करके फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी उपेंद्र को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग
शामली। कस्बा कैराना निवासी नसीमा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। बताया कि उसके बेटे रियासत ने कैराना निवासी एक व्यक्ति के साझेदारी में राजस्थान में आम का बाग ठेके पर लिया था। आरोप है कि साझेदार ने उसके बेटे के साथ धोखा कर दिया। कुछ रकम उस पर बकाया रह गई, जिसे वह लौटा नहीं रहा है। आरोप है कि दो दिन पूर्व जब उससे रुपये मांगे, तो उसने मारपीट कर दी। पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि मामले में जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें