फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर जेल चला गया रंगदारी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

व्यापारी से साठ लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी कोतवाली पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। कोतवाली पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

29 नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चलाने वाले व्यापारी नरेश कुमार गिल से साठ लाख की रंगदारी मांगी गई थी। अगले दिनों तक बदमाशों ने कॉल करके नरेेेश को रुपये नहीं देने पर धमकी दी थी। तीन दिसंबर को कोतवाली पुलिस के संज्ञान में मामला पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। दो दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवेंद्र व उसके पिता ओमपाल, व गौरव निवासी नान्नूखेड़ा और रिवंद्र पुत्र बाबू निवासी गांव टोडा को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया था। इस मामले में पांचवां मुख्य आरोपी सतेंद्र फरार फरार हो गया था। सतेंद्र के खिलाफ ही तितावी में एक रंगदारी का मामला दर्ज है। पुलिस सतेंद्र की तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस को चकमा देकर पूर्व में दर्ज रंगदारी के मुकदमे में अपनी जमानत तुड़वाकर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। कोतवाली के एसआई सत्यनारायण दहिया ने आरोपी सतेंद्र के कोर्ट में पेश होकर जेल चले की जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें