फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी के छात्र ने मोबाइल के लिए दानपात्र से चुराई थी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौंवी के छात्र ने मोबाइल के लिए दानपात्र से चुराई थी नकदी
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। मोबाइल खरीदने की लालसा ने एक नौंवी के छात्र को चोर बना दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोर ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी किशोर के कब्जे से मंदिर में चोरी किए गए दो हजार 340 रुपये बरामद कर उसका चालान कर दिया।
कस्बे के मेन बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में शनिवार को दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए घटना के खुलासे की मांग की। इस मामले में पुलिस ने13 वर्षीय किशोर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने जिला मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गांव निवासी किशोर के कब्जे से चोरी के दो हजार 340 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह कक्षा नौ का छात्र है। कुछ दिन पूर्व ही वह क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ में नाना के यहां रहने आया था। बताया कि उसे मोबाइल की जरूरत थी, इसलिए उसने मंदिर में चोरी करने की साजिश रची। इसके लिए कुछ दिन तक उसने मंदिर में प्रसाद लेने के बहाने रेकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे मंदिर में रहा बंद
आरोपी छात्र ने बताया कि वह दोपहर करीब 2.30 बजे मंदिर में घुसा। लेकिन, उसी समय पुजारी मंदिर पहुंचे तो वह छिप गया। इसके बाद पुजारी मंदिर का ताला लगाकर चले गए। करीब तीन घंटे तक वह मंदिर में ही बंद रहा। इसके बाद उसने दानपात्र तोड़कर नकदी निकाली और पीछे का सीमेंट वाला जंगला तोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें