फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध युवक को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौसाना पुलिस ने शुक्रवार रात में गांव जिजौला बल्लामजरा मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में खडे़ युवक के पास से बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं। चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शेरखान निवासी गांव बल्लामाजरा है। उधर, झिंझाना पुलिस ने करनाल हाईवे स्थित एक ढाबे के पास संदिग्ध अवस्था में खडे़ युवक के थैले से नशीला पदार्थ बरामद किया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया युवक मंगल निवासी गांव बिरालियान है। जो थैले में डोडा पोस्त लेकर उसे बेचने जा रहा था। उसके पास से सात किलो नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
विज्ञापन


वारंटी गिरफ्तार
जलालाबाद। मोहल्ला अली हसन निवासी तस्सवुर अली के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हुए थे। तसव्वुर के खिलाफ कोर्ट में मामला विचाराधीन है। चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी ने आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें