बैरिया। थाना क्षेत्र के मुकामी कस्बे के बैरिया फाटक पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल मोबाइल की दुकान का शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर 55 हजार रुपये नकद सहित लाख रुपये के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। बैरिया कस्बा के सत्येंद्र पांडेय की राज इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रिकल नाम से बैरिया फाटक पर दुकान है। जिसका चोरों ने शटर तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया है।