घर में घुसकर ननद-भाभी से मारपीट
कांधला। गांव इस्लामपुर घंसौली निवासी रिया ने एसपी अजय कुमार को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि गांव निवासी युवक उसके परिवार से रंजिश रखता है। आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपी रविवार को उसके घर तमंचे से लैस होकर पहुंचा और गालीगलौज शुरू कर दी। उसने और उसकी उसकी भाभी ओमकली के विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपी को हिस्ट्रीशीटर होना बताते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामूली विवाद को लेकर मारपीट
कांधला। गांव इस्लामपुर घसौली में ओमबीर और बिलेंद्र पक्ष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ जाने के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडों, पथराव और मारपीट शुरू हो गई। दो पक्षों के बीच संघर्ष होता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बिलेंद्र, संदीप, ओमबीर, बिंदर सहित चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। दूसरी ओर, गांव इस्सोपुरटील में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें कई लोगों को चोटें आई। पुलिस ने गुलाब, विकास सहित तीन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
सात बोतल शराब के साथ पकड़ा
थानाभवन। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हसनपुर लुहारी गुरुद्वारे के निकट से गौरव निवासी बलवाखेड़ी थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को सात बोतल हरियाणा मार्का देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।