रंजिश में युवक को पीटा
शामली/बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कैंडी में रंजिश के चलते दो युवकों ने सब्जी लेने जा रहे एक युवक पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। उधर, मामला दो संप्रदाय का होने के कारण दोनों पक्षों में तनावपूर्ण शांति है।
बताया जाता है कि ईद वाले दिन इकराम और दूसरे पक्ष के बीच किसी आपस में बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सामाजिक लोगों के माध्यम से फैसला करा दिया था। मंगलवार को इकराम गांव से कैंडी अड्डे की ओर सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। आरोप है कि वहां दूसरे पक्ष दो युवकों ने उसके कहासुनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसको पीट दिया, जिसमें इकराम घायल हो गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस और बाबरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, इस बात इकराम के परिजनों को लगी तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थित बन गई। पुलिस ने घायल इकराम को थानाभवन सीएचसी पर भेज दिया, जहां से उसको शामली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, थानाध्यक्ष पंकज गौतम के अनुसार मामला में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।