युवक को पीटा
शामली। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी कन्हैया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आया और उसके साथ गालीगलौज कर दी। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।