फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (ब्यूरो)। छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिए। दो जनवरी को हैदर निवासी मोहल्ला आल दरम्यान ने घर में घुसकर एक युवती से छेड़खानी और मारपीट की थी। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए थे। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी हैदर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में शुक्रवार की रात पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन


कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा
कैराना(ब्यूरो)। पुलिस ने शुक्रवार देर रात गांव बुच्चाखेड़ी के जंगल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने केन में 10 लीटर कच्ची शराब लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कृष्णपाल निवासी बुच्चाखेड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। इससे एक दिन पूर्व भी रात में पुलिस ने बुच्चाखेडी निवासी एक युवक को कच्ची शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें