प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह मलिक के खिलाफ झिंझाना थाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को झिंझाना के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता पारस कोरी ने वीर सिंह मलिक के झिंझाना थाने में पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पारस कोरी का आरोप है कि वीर सिंह मलिक द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी किए जाने की वजह से उनकी भावना को ठेस पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वीर सिंह मलिक के खिलाफ आईटी एक्ट तथा आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, प्रधानमंत्री के बारे में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने वाले वीर सिंह मलिक के खिलाफ गन्ना समिति के डायरेक्टर ब्रिजेेश की ओर से भी शामली कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।