फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की छत से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

कांधला।
ट्रेन की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शनाख्त करके जानकारी उसके परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन करीब 10 बजे एलम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में अंदर जगह कम होने के कारण ट्रेन की छत पर भी कुछ यात्री सफर कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन एलम रेलवे स्टेशन से शामली की ओर रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ दूरी पर चलने के बाद ट्रेन की स्पीड बढ़ गई। ट्रेन की छत पर सवार एक युवक नीचे गिर गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शनाख्त करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शनाख्त जनपद बागपत के गांव बिजरौल निवासी सचिन कुमार (21) के रूप में हुई । इसकी सूचना उसके परिजनों को फोन से देने के बाद युवक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें