फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवको को तांक झांक से मना किया तो की गाली-गलोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। मकान में ताक झांक करने के विरोध पर चार युवकों ने पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज की। फिर अपने साथियों के साथ घर में घुसकर युवक और उसकी गर्भवती पत्नी तथा मां को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी आरिफ ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार शाम छह बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच चार युवक वहां आए तथा घर के अंदर ताक झांक करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही चारों आरोपी आधा दर्जन युवकों के साथ लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उसकी गर्भवती पत्नी साजिदा और मां मुन्नी को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में मोहल्ले वालों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें