फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के पलायन की चेतावनी के बाद बाद हरकत में आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने व्यापारी को दिया आश्वासन
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के व्यापारी के पलायन करने की चेतावनी देने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और खुफिया तंत्र ने व्यापारी से मिलकर घटना का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कस्बे में कैराना-कांधला रोड पर डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक के निकट राजेश सैनी की गारमेंट की दुकान है। छह दिन पूर्व चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर दुकान से करीब तीन लाख रुपये नकद और कीमती सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की छानबीन करते हुए व्यापारी को कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। छह दिन बीतने के बाद भी बदमाशों को गिरफ्तार न होने पर व्यापारी ने पुलिस के प्रति रोष व्यक्त करते हुए दुकान और मकान बेचकर कस्बे से पलायन करने की चेतावनी दे दी थी। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने पीड़ित व्यापारी के घर जाकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने व्यापारी को कार्रवाई कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने थाना प्रभारी के आश्वासन पर संतुष्टि व्यक्त की। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने कहा कि घटना का जल्द खुलासा कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें