फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के घर में हुई चोरी की जांच को मुजफ्फरनगर से पहुंची पुलिस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के घर चोरी प्रकरण में पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला काकानगर में करीब चार माह पहले पूर्व विधायक पंकज मलिक के घर में चोरी के मामले की जांच के लिए मुजफ्फरनगर से पुलिस टीम कोतवाली पहुंची। टीम ने कोतवाली में कई पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पंकज मलिक के घर में करीब चार माह पहले 17 अक्टूबर की रात को बदमाशों ने एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया था और गमले आदि में तोड़फोड़ की थी। पूर्व विधायक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एलईडी बरामद कर केस का खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन पूर्व विधायक पंकज मलिक और उनके पिता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक पुलिस के इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हुए थे। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने शामली पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए कुछ दिन पहले लखनऊ में डीजीपी से मिलकर इस मामले की गहनता से जांच कराने की मांग की थी। डीजीपी ने इस मामले की जांच मुजफ्फरनगर के एसपी क्राइम आरबी चौरसिया को सौंपी थी। 31 जनवरी को एसपी क्राइम ने फोरेंसिक टीम के साथ पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचकर जांच की थी। रविवार को एसपी क्राइम के निर्देश पर मुजफ्फरनगर से पुलिस टीम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में शामली कोतवाली पहुंची। टीम में इंस्पेक्टर के साथ एक दरोगा व दो कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस टीम ने घटना के समय मौजूद रहने वाले और केस का खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे कई पुलिसकर्मियों के बयान लिए। इसके बाद पुलिस टीम मुजफ्फरनगर लौट गई। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें