चोरी की बाइक और तमंचे समेत युवक को पकड़ा
शामली। आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि सहारनपुर रोड गोहरनी चौराहे के निकट चेकिंग के दौरान एक युवक को इन्तयाज निवासी बनत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी थाने पर दर्ज गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहा था। थाना प्रभारी के मुताबिक गांव सिलावर में आपस में झगड़ा करने वाले कुलदीप, शक्ति और शुभम को एक-एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में शुभम ने रात में गोली मारकर घायल करने की सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया था। जांच में गोली की सूचना गलत पाई गई थी।
बैटरी चोरी कर ले जाते दो युवक दबोचे
शामली। कोतवाली के एसएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को औद्योगिक एरिया में खड़े ट्रक से दो बैटरी चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
बाइक चोरी करते युवक पकड़ा
शामली। बुुधवार देर शाम हनुमानधाम के निकट बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है।