फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में दो छात्र भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुशासनहीनता पर दो छात्र रेस्टीकेट
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे के एक स्कूल में कमेंट करने पर दो छात्र आपस में उलझ गए । एक छात्र के सिर में चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंची। कालेज में दोनों के परिजनों को बुलाया गया । बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई, लेकिन अनुशासन के मद्देनजर स्कूल ने दोनों छात्रों को कालेज से रेस्टीकेट कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक कालेज में सोमवार को बीसीए और बीकॉम के छात्रों के बीच कमेंट बाजी को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ गई। बीकॉम के छात्र ने बीसीए के छात्र को थप्पड मार दिया, जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक छात्र के सिर में चोट आ गई। हंगामा हो गया। कालेज स्टाफ ने बीच बचाव कराया। किसी ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची ओर दोनों पक्षों को समझाया। प्राचार्य ने दोनों छात्रों के परिजनों को बुला लिया। कालेज डायरेक्टर भी पहुुंच गए । बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस की मौजूदगी में समझौता कर लिया और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की। कालेज प्राचार्य ने बताया कि कमेंट पास करने को लेकर मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो लेकिन स्कूल के अनुुशासन को देखते हुए दोनों छात्रों को स्कूल से रेस्टीकेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें