फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की भूमि से वन टीम को दौडाया, धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पर्यावरण संरक्षण के लिए क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में पौधेरोपण के लिए गड्ढे खुदवाने गई वन विभाग की टीम को भूमाफिया और उसके साथियों ने दौड़ा दिया। माफिया ने दोबारा वहां आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। वन दारोगा की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के उपनिरीक्षक बीपी शर्मा ने बताया कि कैराना बीट प्रभारी वंश मलिक, दारोगा सतपाल सिंह, दारोगा विपिन कुमार और अन्य कर्मियों के साथ क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी में स्थित वन विभाग की भूमि खसरा संख्या 167 पर पौधे रोपित करने के अभियान के तहत गड्ढे खुदवाने गए थे। भूमि की पूर्व में ही पैमाइश कराकर उसके चारों ओर सुरक्षा खाई खुदवा दी थी, ताकि उसके अंदर भूमाफिया का दखल न रहे। शुक्रवार की दोपहर जब टीम वहां गड्ढे खुदवाने का कार्य करा रही थी, तो गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी इरशाद ने अपने भाई इमरान, जुल्फान, अलीशान और याकूब के साथ मिलकर टीम के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर वह झगडे़ पर उतारू हो गए और टीम को मौके से भगा दिया। साथ ही धमकी देकर कहा कि यहां पर दोबारा आए या फिर पौधे लगाने का प्रयास किया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इसके बाद टीम ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। वन दारोगा ने बताया कि आरोपी इरशाद के खिलाफ पूर्व में भी वन विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने वन दारोगा बीपी शर्मा की तहरीर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें