महिला से चेन लूटी
शामली। माजरा रोड निवासी एक महिला सरोज अपने पोते के साथ बाजार में आई हुई थी। रविवार की सुबह जब वह बाजार से अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए तथा उन्होंने महिला के गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली। पीड़िता ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।
रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की
शामली। कई दिन पूर्व सलेक विहार में अय्यूब के मकान में चोरों ने आठ लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अय्यूब ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आज तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। रविवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
मारपीट की
शामली। बनत निवासी बिशन कैराना रोड पर दुकान करता है। बताया जाता है कि रविवार को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।