फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 किसानों को नहरी पानी चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
60 किसानों को नहरी पानी चोरी करते पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए रविवार को भी नहरों पर छापामारी की। इस दौरान 60 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। इस समय नहरी पानी की भारी मात्रा में चोरी हो रही है। नहरों में 15 अक्तूबर को पानी छोड़ा गया है। इस समय रबी की फसलों की बिजाई के लिए किसान नहरी पानी की चोरी कर रहे हैं। नहरों में इस समय 920 क्यूसेक पानी चल रहा है। पानी की चोरी होने की वजह से टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसे लेकर विभाग अधिकारियों की ओर से नहरों पर लगातार छापामारी की जा रही है ताकि पानी को टेल तक पहुंचाया जा सके और सभी जोहड़ व जलघरों में पानी डाला जा सके। वीरवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ बिजेंद्र लाकड़ा, एसडीओ सतीश कुमार व एसडीओ राहुल छिल्लर की टीम ने अलग- अलग नहरों पर छापामारी की। इस दौरान समसपुर माइनर, बधवाना नहर, दूधवा लिंक, डूडीवाला नहर से 60 पानी चोरी के मामले पकड़े गए। इसे लेकर किसानों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें