फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के यहां स्वास्थ्य विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से शिकायत करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झिंझाना में झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा। रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण क्लीनिक को सील कर दिया गया।
गांव दरगाहपुर निवासी अरविंद ने 18 अगस्त को लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत कर बताया कि 15 मार्च 2017 में कस्बा झिंझाना के दांतों के डॉक्टर से दवाई ली थी। आरोप है कि उसकी दवाई की वजह से शरीर पर छाले पड़ गए और सूजन आ गई थी। इस कारण उसका शरीर बेकार हो गया था। इस संबंध में अन्य चिकित्सक से इलाज कराने पर लाखों रुपया खर्च हो चुका है। वहीं, मामले में जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार ने टीम के साथ झिंझाना पहुंचकर क्लीनिक पर छापा मारा। मालूम चला कि उक्त क्लीनिक संचालक ने रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है और न ही उसके पास चिकित्सा शिक्षा संबंधी कोई डिग्री है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया और तीन दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन के संबंध में कागजात दिखाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक पलटने से चालक और हेल्पर घायल
झिंझाना। मेरठ करनाल हाइवे पर शुक्रवार शाम गांव रजाकनगर के निकट ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रक शामली की तरफ से करनाल जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक और उसका साथी घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक और उसके साथी को सीएचसी झिंझाना पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें