थाना बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू में महिला को उसके ही परिवार के लोगों ने सड़क पर गिराकर डंडों से पीटा। महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव भाज्जू निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी बोबी ने शुक्रवार दोपहर ही एसपी कार्यालय पर शिकायत पत्र देकर बताया था कि उसके ससुर, जेठ और देवर रंजिश रखते हैं। उसके साथ पूर्व में दो बार मारपीट की जा चुकी है, लेकिन बाबरी थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसका पति गाड़ी चलाता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। घर पर उसकी बेटियां और वह अकेली रहती है। इसके बाद जब बोबी गांव में पहुंची, तो शाम करीब पांच बजे आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस से शिकायत करने पर मारपीट करने लगे। विरोध किया, तो आरोपियों ने उसको खींचकर सड़क पर गिरा दिया और डंडो से पिटाई की। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी ससुर ऋषिपाल सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।