मकान से हजारों की नगदी और जेवर चोरी
कैराना। चोरों ने दीवार फांदकर घर से सात हजार रुपये की नगदी सहित जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला अफगानान निवासी वसीक मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। सोमवार रात उसका परिवार घर की छत पर सोया हुआ था। इसी बीच चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए और वहां अटैची में रखी सात हजार रुपये की नगदी, 250 ग्राम चांदी के जेवर, दो गैस सिलिंडर सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह परिवार सोकर उठा, तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद वसीक के पिता शफीक ने डायल-100 पर चोरी की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस से सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।