शामली। मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि करनाल रोड पर पूर्वी यमुना नहर के निकट वृद्ध का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। देखने वह बीमार लग रहा था। शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। शनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।