फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में दो क्विंटल मांगुर मछली कराई नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में दो क्विंटल मांगुर मछली कराई नष्ट
विज्ञापन

कैराना। गांव गोगवान में राजस्व टीम ने एक तालाब में पल रही प्रतिबंधित करीब दो क्विंटल मांगुर मछली को नष्ट कराया है। इस कार्रवाई के लिए मत्स्य विभाग की टीम सूचना देने के बावजूद भी मौके पर नहीं पहुंची। एसडीएम ने मामले को संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
रविवार को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम कानूनगो सोहनपाल के नेतृत्व में गोगवान गांव में पहुंची। टीम ने एक तालाब में पल रही मछली की जांच की, जिसमें मांगुर मछली पाई गई। इसके बाद मामले की सूचना मत्स्य विभाग को दी गई, लेकिन सूचना देने के बावजूद भी विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद राजस्व टीम ने पुलिस टीम के साथ मांगुर मछली को जाल लगवाकर तालाब से बाहर निकलवाया तथा उन्हें गहरी खाई खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। टीम ने मछली पालक को पर्यावरण खराब करने वाली मांसाहारी प्रतिबंधित मांगुर मछली पालन नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही चेताया कि मांगुर मछली का पालन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि तालाब से करीब दो क्विंटल मांगुर मछली नष्ट कराई गई है। टीम में पुलिस एसआई रमेशचंद, हल्का लेखपाल बालेश्चवर व पुलिस टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर पर कार्रवाई की संस्तुति
एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा के अनुसार एक मछली पालक ने उन्हें लिखित तहरीर दी थी। आरोप लगाया है कि मत्स्य विभाग को पहले से ही उनके द्वारा मांगुर मछली पालने की जानकारी थी। इसके बावजूद भी विभाग मौन रहा। एसडीएम ने बताया कि शिकायत के बाद मत्स्य विभाग की संलिप्तता होने का संदेह है, क्योंकि गोगवान तालाब पर कार्रवाई के दौरान सूचना के बावजूद भी मत्स्य विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और ना ही बाद में कोई फोन उठाया। इसी के चलते मत्स्य विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। इसके साथ ही, शासन को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें