फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक काटते दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर चोरी की दो बाइक बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कस्बे के मोहल्ला रेत्ती स्थित एक मकान में चोरी की बाइक काटी जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम बनाकर मौके पर पहुंची और घर पर दबिश दी। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर घर से दो बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वसीम निवासी मोहल्ला कस्सावान और अशरफ निवासी लाल मस्जिद बताया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है। फिलहाल बाइकों के मालिकों का पता लगाकर उन्हें सूचना देने का काम किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को चालान काटकर कोर्ट में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें