थानाभवन (शामली)। पुलिस मुठभेड़ के आरोपी सुल्तान उर्फ काला को पुलिस ने बृृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 हजार रुपये, तमंचा और अन्य सामान बरामद किया।
बुधवार रात पुलिस ने रसीदगढ़ मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुल्तान उर्फ कल्लू पुत्र सलीम निवासी खतौली को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था। बदमाश को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसके मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया था। जहां से उसे सीधे चालान काटकर कोर्ट में पेश कर दिया गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बदमाश ने अपने एक साथी के साथ हसनपुर लुहारी गांव में 15 अप्रैल को युवक को गोली मारकर उससे 60 हजार रुपये लूट लिए थे। गोली लगने से युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गए थे। पूर्व में पुलिस एक बदमाश साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।