हथियार सप्लायरों की तलाश में छापेमारी
कैराना (शामली। हरियाणा सीआईए ने हथियार सप्लायरों की तलाश में कैराना में छापेमारी की। इस दौरान घंटों खाक छानने के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद टीम लौट गई।
रविवार को हरियाणा को हासी हिसार सीआईए-1 में तैनात एएसआई राजवीर ने टीम के साथ कैराना कोतवाली पर आमद दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम गौरव नाम के एक आरोपी को भी हिरासत में लिए हुए थी, जिसकी निशानदेही पर घंटों तक क्षेत्र की खाक छानी गई। सीआईए की छापेमारी के चलते लोगों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कोई सफलता नहीं मिलने पर टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा।