कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी
झिंझाना। पुलिस ने गांव खानपुर जाटान में छापा मारकर घर में भट्ठी चलाकर शराब निकाल रहे महिला समेत दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 90 लीटर कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया है।
शनिवार सुबह लगभग चार बजे पुलिस ने गांव खानपुर जाटान में एक घर में छापा मार कर घर में चल रही कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी। पुलिस ने मौके से भट्ठी पर शराब निकाल रही बबली और जल सिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से करीब 90 लीटर अवैध शराब के साथ करीब 450 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पकड़ी गई महिला समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।