फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक से नकदी-मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शा चालक से नकदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन

कांधला। मोहल्ला खैल निवासी हासिम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 10 बजे वह रेलवे स्टेशन से रिक्शा में सवारी लेकर कैराना बस स्टेंड पर छोड़ने गया था। वहां से वह घर लौट रहा था। जब वह गंगेरू रोड स्थित घसौली पुलिया पर पहुंचा तो वहां चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उससे 6 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। शोर शराबा किए जाने पर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश मौके से भाग गए। इस दौरान उसने एक बदमाश की पहचान कर ली है। पीड़ित ने एक को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला समेत दो को घायल किया
कांधला। गांव नाला निवासी आमना ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार की सुबह अपने घर पर कार्य कर रही थी। इसी बीच उसके देवर सरफराज से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद उसके देवर, देवरानी, जेठ, जेठानी आदि ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए उसके जीजा को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। पीड़िता ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या में छह के खिलाफ रिपोट दर्ज
कांधला। शुक्रवार को हसीना निवासी सोनीपत ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपने पुत्री नईमा का निकाह लगभग 10 वर्ष पूर्व कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी आसिफ के साथ किया था। आरोप है कि पिछले कुछ समय से नईमा के ससुराल पक्ष के लोग बाइक और 70 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार आसिफ ने भी फोन करके उससे दहेज की मांग की। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शु्क्रवार को उसकी पुत्री के साथ मारपीट की और जहर देकर मार दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां हसीना की तहरीर के आधार पर पति आसिफ, साबिर, अहसान, ननद आसमा, समा, शमशुदीन, आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएम को पत्र भेजकर मांगा न्याय
कांधला। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बताया कि करीब पांच दिन पहले उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर के समीप घेर से पशुओं के चारा डालने गई थी। इसी दौरान गांव के युवक उसकी बेटी को बीच रास्ते में रोकते हुए बदनीयती से छेड़छाड़ कर दी और उसे ईख के खेत में खींचने की कोशिश की। वहां से किसी तरह बचकर उसकी बेटी घर पहुंची और उन्हें जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि उसने आरोपी युवक के परिजनों से उसके घर जाकर शिकायत की तो उन्होंने अपने पुत्र का बचाव करते हुए उसके साथ ही गालीगलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी थी। पीड़ित का आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित पलायन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें