फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस संचालक पर नाजायज दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला धर्मपुरा निवासी हजारी लाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने एक फाइनेंस कंपनी से कुछ रकम ब्याज पर ली थी। फाइनेंस संचालक ने उनसे खाली चेक पर हस्ताक्षर कराकर ले लिए थे और कोरे कागज पर रसीदी टिकट लगाकर हस्ताक्षर लिए थे। पीड़ित का कहना है कि उसने सभी रकम लौटा दी। आरोप है कि फाइनेंस संचालक ने बदनीयती से चेक में तीन लाख रुपये भरकर बैंक में लगा दिया। चेक बाउंस होने पर फाइनेंस संचालक ने उसे नोटिस भेजकर उस पर नाजायज दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रेमपत्र देने की कोशिश करने पर युवक की धुनाई
शामली। घर से ट्यूशन जा रही छात्रा को नया बाजार में एक युवक ने प्रेम पत्र देने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक उसका कई दिन से पीछा कर रहा था। आरोपी युवक के माफी मांगने पर लोगों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पति पर गलत काम कराने का आरोप
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पति के व्यवहार को लेकर परेशान है। आरोप लगाया कि पति और उसके परिवार वाले उससे गलत काम कराते है। ससुराल वालों ने उसका घर से निकलना बंद कर दिया, वह किसी तरह जान बचाकर आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके घर वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, महिला के पति ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसके कुछ लोगों से संबंध है। इसके चलते उसने उसके परिवार का जीना मुश्किल कर रखा है। पति ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


किसान पर हमले का आरोप
शामली। गांव लिलौन निवासी सतेंद्र शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर वह अपने खेत पर काम कर रहा था। आरोप है कि पड़ोस के खेत वाले तीन लोगों ने अपना गन्ना उनके खेत में डाल दिया। उसने विरोध किया तो आरोपी लाठी डंडे, बलकटी लेकर उसकी तरफ दौड़े। उसने हमला होता देेख मौके से भागकर जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार उनके साथ झगड़ा कर चुके है। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

धमकी देने का आरोप
शामली। नेहरू मार्केट में दुकान करने वाले कृष्णपाल मलिक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव झाल स्थित जमीन को उसने गांव बलवा के एक व्यक्ति को खेती करने के लिए दी हुई है। 23 मई को वह अपने खेत पर गया था। चार लोगों ने उसे तमंचा दिखाकर खेत से चले जाने को कहा और खेत को खुर्द बुर्द करने लगे। उसने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी तो आरोपी मौके से चले गए। पीड़ित का आरोप है कि 24 मई को उसे आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमला करने का आरोप
शामली। गांव खेड़ीकरमू निवासी अनुज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 10-12 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। भागते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उनके मकान के बराबर में खाली प्लाट में देर रात तक जुआ, शराब पीना, चरस गांजे का नशा आदि अवैध कार्य करते है और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करते है। इससे पहले भी आरोपी कई बार हमला कर चुके है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें