फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को एसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शनिवार को कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी प्रकाशा अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच अप्रैल को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान गांव के दो लोगों ने आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़ित का कहना है कि वह आरोपियों की शिकायत करने के लिए उनके घर गया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। तहरीर देने के बाद भी कांधला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 1.12 लाख रुपये
शामली। शनिवार को थानाभवन क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई निवासी अफलातून ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसका खाता एक बैंक शाखा में है। उसने बैंक से एटीएम ले रखा है। बताया कि शुक्रवार को उसे एक काल आई। फोन करने वाले ने अपने को बैंक कर्मचारी बताकर उससे एटीएम के बारे में जानकारी ले ली। इसके बाद उसके बैंक खाते से करीब 1.12 लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें