फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल-संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत की हो गई। जानकारी के अनुसार कर्ण सिंह पुत्र नसीब सिंह बाइक पर ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में ड्यूूटी के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


सुखसाल गांव के निकट दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार आई-20 कार ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में कर्ण सिंह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नया नंगल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें