फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में यात्री की जेब काटी, आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में यात्री की जेबतराशी
विज्ञापन

कैराना। कस्बे के मोहल्ला भाट्टो वाला कुआं निवासी जितेंद्र अपने बेटे के साथ में मुजफ्फरनगर में मेले में दुकान करने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा, जहां से वह रोडवेज की बस में सवार हो गया। बस में वह अपना सामान रखने लगा। इसी बीच बस में पहले से सवार जेबकतरे ने उसकी जेब से छह हजार रुपये साफ कर दिए और बस से उतर गया। शक होने पर उसने जेब कतरे को पकड़ लिया, जिसके पास से नकदी बरामद होने पर लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
नौकरी की रकम दिलाने की गुहार
कैराना। मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी हनीफ ने एसपी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब सात माह पूर्व पीरजादगान निवासी ठेकेदार उसे अपने बाग में दस हजार रुपये की नौकरी पर ले गया था। वहां पर उसने छह माह काम किया। आरोप है कि उसे नौकरी के 60 हजार रुपये नहीं दिए गए। जब वह रकम मांगता है, तो उसके साथ अभद्रता करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती है। पीड़ित ने एसपी से रकम दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट
कैराना। मोहल्ला आलखुर्द निवासी सायरा ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि पिछले दिनों उसके परिवार के युवक ने 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद में उससे और रकम ले ली गई। आरोप है कि जब उसने रकम देने का तकादा किया, तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें