फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने को दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई एएसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी से न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एएसपी ने मामले की जांच कराकर पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैराना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने एएसपी राजेश श्रीवास्तव को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 नवंबर को वह अपने कमरे में थी। उसी समय मकान मालिक का लड़का जबरदस्ती उसके घर में घुस गया और तमंचे से आतंकित करते हए उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर और कहीं पर शिकायत करने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद पीड़िता ने कैराना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी, लेकिन मामले को टरकाती रही और आज तक न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। पीड़िता ने एएसपी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एएसपी ने पीड़िता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें