फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक से मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी शिक्षक ने फोन पर 40 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मोहल्ला रेलपार निवासी शिक्षक विजय गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिछले करीब 19 दिन से उनके फोन पर दो लोग गालीगलौज करते हुए 40 हजार रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर आरोपी विकास निवासी सीबी गुप्ता कालोनी और उसके साथी नितिन निवासी नया बाजार शामली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

20 हजार का इनामी गिरफ्तार
कांधला। तीन साल पहले कांधला में हुए बवाल और थाने पर आगजनी के आरोप में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी अजय कुमार ने बताया कि 2015 में कांधला में बवाल के दौरान थाने पर आगजनी हुई थी। इस मामले में गांव इस्सोपुरटील निवासी इसरार वांछित चल रहा था। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को कांधला पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गोवंश बंधक बनाने में तहरीर
कांधला। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने थाना कांधला में दी तहरीर में बताया कि 14 जनवरी को गांव नाला में स्थित पशु चिकित्सालय में ग्रामीणों ने 38 पशु बांधकर बाहर से तालालगा दिया था। इस मामले में जानकारी करने पर पता चला कि गांव के कुछ लोगों ने उद्घोषणा कराई थी कि जिस व्यक्ति के पास बछड़े है, वे पशु चिकित्सालय में नाला लेकर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण 38 गोवंश लेकर पहुंच गए थे। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें