फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर पहले दुष्कर्म, फिर निकाह और अब बेचने की बनाई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद से ब्लैकमेल होती रही युवती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रयागराज की एक युवती ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में एक युवक पर अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाई और उसके जरिये ब्लैक मेल कर उससे छह लाख रुपये हड़प लिए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने अपने गांव लाकर जबरन निकाह किया और अब उसे सऊदी अरब में बेचने की योजना है। एसपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम को प्रयागराज निवासी एक युवती एसपी से मिली। शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि लगभग डेढ़ साल पहले फेसबुक के माध्यम से एक युवक से उसका परिचय हुआ था। बातचीत चलने पर दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ती गई। दोनों आपस में दोस्त बन गए। पीड़िता के मुताबिक लगभग एक साल पहले उस युवक ने अपना एक्सीडेंट होना बताकर दिल्ली के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां उसे पेय पदार्थ में नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी नशा उतरने पर हुई। इसके बाद वह रोते-बिलखते हुए अपने घर चली गई और उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके पिता को फोन कर उसका फोन ऑन कराने को कहा। जब उसने अपना फोन ऑन किया तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की वीडियो क्लिप भेज दी। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने अपनी और परिवार की इज्जत की खातिर घर वालों को ये नहीं बताया। धीरे-धीरे युवक ने उसे ब्लैक मेल कर छह लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद एक दिन आरोपी उसे मिला और दबाव बनाकर अपने घर गढ़ीपुुख्ता थानाक्षेत्र के एक गांव में अपने घर ले गया। वहां जाकर पता चला कि आरोपी ने अपना गलत समुदाय बनाकर उससे दोस्ती की थी। आरोप है कि गैर समुदाय का होने के बावजूद युवक के परिजनों ने उसका युवक के साथ जबरन निकाह करा दिया। उनकी कोर्ट में भी शादी करा दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद से आरोपी और उसके परिजन उसका उत्पीड़न करने के साथ आरोपी के दो भाइयों ने भी दुष्कर्म किया। अब आरोपी उसे सऊदी अरब में बेचने की साजिश रच रहे थे। इसकी भनक लगने पर वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें