कांधला। बागपत जनपद के एक गांव से लापता युवती को तलाशने के लिए पुलिस ने गांव घसौली में कई स्थानों पर दबिश दी। युवती नहीं मिली, तो पुलिस बैरंग लौट गई।
गत सात दिन पूर्व युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए बागपत पुलिस को तहरीर दी थी। मंगलवार को सूचना पर बागपत पुलिस ने कांधला थाना क्षेत्र के गांव घसौली में दबिश दी। गांव घसौली में आरोपी युवक की रिश्तेदारी बताई गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवक और युवती घसौली में रुके हैं। कांधला थाना पुलिस को साथ लेकर बागपत पुलिस टीम ने गांव घसौली में दबिश दी। लेकिन युवती नहीं मिल सकी और आरोपी युवक भी हाथ नहीं आया। इसके चलते पुलिस टीम बागपत लौट गई।