फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर बच्ची को छीनकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर बच्ची को छीनकर ले जाने का आरोप
विज्ञापन

शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि मारपीट करके उसकी बच्ची को छीनकर ले गए। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
सोमवार को पीड़ित महिला शामली में एसपी दफ्तर पहुंची और शिकायती पत्र दिया। उसमें बताया कि उसकी शादी गांव भंदौड़ा निवासी युवक के साथ दो साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। जब वह गर्भवती हो गई, तो उसको मायके भेज दिया। तब से वह अपने माता पिता के पास रहती है तथा एक बच्ची को भी जन्म दिया, जिसकी उम्र अब एक साल है। कुछ दिन पूर्व उसने पुलिस अधिकारियों से आरोपी पति के खिलाफ शिकायत पत्र दिया था, जिस पर वार्ता के लिए सीओ थानाभवन कार्यालय बुलाया गया था। आरोप है कि जब वह अपने गांव लौट रही थी, तो कृष्णा नदी पुल के पास आरोपी पति और उसके साथियों ने उसकी गोद से बच्ची छीन ली तथा विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता ने मांग की है कि पति से उसकी बच्ची दिलाई जाए तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार में चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
शामली। कैराना कस्बा के मोहल्ला अफगानान निवासी गुलशाना ने सीएमओ को शिकायत पत्र देकर बताया कि सात सितंबर को प्रसव के लिए वह शामली सीएचसी आई थी। आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सक ने ऑपरेशन किया, जिसमें लापरवाही के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसको मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुुआ, जिसके चलते सोमवार को उसके परिवार के लोग चिकित्सक से शिकायत करने शामली सीएचसी पहुंचे, तो वहां उनके साथ अभद्रता की गई। मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें