फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के प्रेमी ने किया था समीर का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 जुलाई की रात हुई थी मोहल्ला रेलपार निवासी सात वर्षीय समीर की हत्या
विज्ञापन

- मकान में रहने वाले किराएदार के साथ थे मां के अनैतिक संबंध
- हत्या से आठ दिन पूर्व समीर ने मां को प्रेमी से मिलते हुए देख लिया था
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बालक समीर की हत्या उसकी मां के अनैतिक संबंधों के चलते हुई थी। शुक्रवार को आदर्श मंडी थाना पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक समीर ने हत्यारोपी और अपनी मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। समीर की जुबां खुलने पर फंसने के डर में आरोपी ने उसकी आवाज हमेशा के लिए बंद कर दी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सनी शर्ट और बालक की चप्पल बरामद की गई हैं।
एसपी दिनेश कुमार ने पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बताया कि 10 जुलाई की रात करीब आठ बजे फिरोज पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला नाला पटरी रेलपार ने आदर्श मंडी थाने में अपने बेटे समीर (7) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन 11 जुलाई को समीर का शव मोहल्ला रेलपार स्थित आम के बाग के पास हरेंद्र के खेत में पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। इसी दौरान पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी अजय पुत्र बाबूराम निवासी गांव बधेव को बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे झिंझाना रोड पर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी अजय भी उसी मकान के एक कमरे में अपनी पत्नी के साथ किराये पर रहता है, जिसमें फिरोज का परिवार रहता है।
विज्ञापन

पूछताछ में अजय ने बताया कि समीर की मां के साथ आठ माह से उसके अनैतिक संबंध थे। आठ दिन पूर्व समीर ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। तब समीर को उसकी मां ने खाने-पीने की चीज देकर समझा दिया था, लेकिन अजय को इस पर भरोसा नहीं हुआ और डर लगा रहा। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को जब समीर की मां डाक्टर के यहां चली गई तो आरोपी अजय समीर को आम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके हाथ की नस भी काट दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश
हत्यारोपी अजय ने समीर का कत्ल करने के बाद सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। इसी कारण उसने घर आकर वह शर्ट बदल दी, जिस पर खून के धब्बे लगे थे। इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त चाकू को गांव बरला जट जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही खून के धब्बे लगी शर्ट, हत्या में प्रयुक्त चाकू और बालक समीर की चप्पल भी बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें