फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज हत्याकांड की तह खंगाल रही खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज हत्याकांड की तह खंगाल रही खाकी
विज्ञापन

शामली। गांव रसीदगढ़ निवासी पंकज की हत्या के मामले में संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ हो रही है। जिन पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उनसे भी पूछताछ हुई, लेकिन जांच अभी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस वजह से नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस जल्दबाजी नहीं कर रही है।
गौरतलब है कि गांव रसीदगढ़ निवासी पंकज पुत्र सहेंद्र का शव चार फरवरी को गांव सिलावर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसका सिर ट्रेन के पहिये से कटने के कारण अलग पड़ा मिला था, जबकि बाकी शरीर बोरी में था और पैर भी बंधे हुए थे। मामले में पंकज के परिजनों ने थानाभवन निवासी शूज विक्रेता महफूज और थानाभवन निवासी सचिन के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पंकज दलित परिवार से था, जिसके चलते रिपोर्ट में एससीएसटी एक्ट भी लगा था। जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया गया, उससे इतना तो तय है कि किसी साजिश के तहत हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस भी हत्याकांड की तह तक पहुंचने के प्रयास में लगी हुई है। इसी के चलते आदर्श मंडी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने हत्याकांड के संबंध में पंकज के परिजनों के साथ ही गांव हरड़ फतेहपुर निवासी एक युवक से भी काफी देर तक पूछताछ की। उधर, पंकज के परिजन हत्याकांड में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग कर रहे हैं। सीओ सिटी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें