फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसकर महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी।
विज्ञापन

ग्राम भूराहेड़ी निवासी महिला का आरोप है कि निकट गांव के तीन युवक सोमवार रात उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। शोरशराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग जाग गए, जिस पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिसकी सूचना महिला ने 100 डायल पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों की तलाश कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस की भूराहेड़ी में दबिश
पुरकाजी। उत्तराखंड की कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मंगलवार को चोरी की मोटर बाइक खरीदने के आरोप में ग्राम भूराहेड़ी में एक घर में दबिश दी, जिसे देखकर घर में मौजूद युवक फरार हो गए। पुलिस ने उनकी आसपास काफी देर तक तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगने पर बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें