फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला दबोचा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सरेआम दो युवकों ने छात्रा से छेेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर एकत्र हुई भीड़ ने एक मनचले को दबोच लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर थाना आदर्शमंडी क्षेत्र से एक छात्रा शहर में किसी काम से आई हुई थी। बताया जाता है कि दोपहर के समय वह हनुमान धाम रोड से अपने गांव लौट रही थी। उसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने पहले इसको नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए। इसके बाद छात्रा ने शोर मचा दिया। छात्रा के शोर मचाने के बाद राहगीर एकत्र हो गए और उन्होंने दोनों आरोपियों घेर लिया। अपने आप को पब्लिक से घिरता देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। मामले में कोतवाली में शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें