फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से मरीज लापता, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से बेटे की मौजूदगी में बीमार पिता लापता हो गया। अस्पताल से मरीज लापता होने पर चिकित्सकों में खलबली मच गई। जांच-पड़ताल की गई तो सीसीटीवी फुटेज में बीमार व्यक्ति से कोई हाथापाई कर रहा है। यह कौन और क्यों झगड़ रहा है, कॉलेज प्रशासन के साथ परिजन भी अचंभे में हैं। लापता हुए व्यक्ति के बहनोई ने मंसूरपुर थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन के साथ व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
मेरठ के दौराला निवासी संजय (40) पुत्र कांता प्रसाद लीवर की बीमारी से पीड़ित है। काफी उपचार कराने के बाद कोई लाभ नहीं होने पर परिजनों ने उसे नौ नवंबर को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। तीमारदारी में संजय की देखभाल के लिए बेटा विपुल रहता था। रविवार रात दवा खाने के बाद संजय वार्ड में सोया था, जबकि यहीं पर बेटा विपुल भी लेटा था। इसी बीच संजय अचानक वार्ड से लापता हो गया। बेटे ने इसकी जानकारी परिजनों और डॉक्टरों को दी। अस्पताल से मरीज के लापता होने पर चिकित्सकों में खलबली मच गई। खबर मिलने पर परिजन एकत्र होकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों ने संजय को काफी तलाशा, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बाद रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के साथ परिजन मंसूरपुर थाने पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने विपुल से पूछताछ के साथ अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जांच की। कैमरों की फुटेज में बीमार संजय से अंजान व्यक्ति उलझने के साथ धक्का-मुक्की कर रहा है। यह कौन और क्यों झगड़ रहा है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। उधर, लापता हुए संजय के नई मंडी निवासी बहनोई राकेश ने मंसूरपुर थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मेडिकल कॉलेज में मरीज आते-जाते रहते हैं। मरीज खुद की वार्ड से उठकर कहीं चला गया है। मेडिकल कालेज के स्टाफ की इसमें कोई गलती नहीं है। मरीज के लापता होने की जानकारी उनके परिजनों से मिली थी
-डॉ शफी, सीएमओ, मेडिकल कालेज।

बीमारी की वजह से संजय मनोरोगी था। संजय के बहनोई ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। मंगलवार की सुबह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर मरीज को तलाश किया जाएगा।
-केपीएस चाहल, इंस्पेक्टर, मंसूरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें