फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को स्कूल भेजने पर महिला से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

बच्ची को स्कूल भेजना इतना नागवार गुजरा कि तलाकशुदा पति ने महिला की पिटाई कर दी। उसने महिला को धमकी दी कि यदि आगे से बच्ची को स्कूल भेजा तो अंजाम तुम्हें भुगतना पड़ेगा। इस मामले की रिपोर्ट महिला ने थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के खिलाफ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव जोगियाखेड़ा निवासी तमीज हसन की बेटी रहनुमा का निकाह सात साल पूर्व थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड निवासी गुलफाम के हुआ था। आरोप है कि पति ने कुछ माह पूर्व महिला को तलाक दे दिया था। इसके बाद से महिला गांव हींड में ही अपनी बच्ची के साथ रह रही है। महिला ने बताया कि उसने अपनी पांच वर्षीय बच्ची को पढ़ने के लिए स्कूल भेजा था। बच्ची को स्कूल भेजने की जानकारी किसी तरह से आरोपी को हो गया। इस पर वह आगबबूला हो गया। वह अपने परिजनों के साथ उसके घर आ धमका। उसने धमकी दी कि यदि बच्ची को पढ़ने भेजेगी, तो अच्छा नहीं होगा। विरोध करने पर महिला और बच्ची के साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी गुलफाम, सास अफिजन, भांजा इस्तकार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें